{"_id":"d0495236bcb699bab54dfd84cce53d89","slug":"dhamki-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाहों के धमकाने के मामले की जांच के दिए आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गवाहों के धमकाने के मामले की जांच के दिए आदेश
बदायूं।
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबल मर्डर केस के गवाहों को धमकाने के मामले में एसएसपी सौमित्र सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।
शहर के मोहल्ला खंडसारी में नवंबर 2013 में भाई-बहन की हत्या कर दी गई थी। दोहरे हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ राजा और नासिर आरोपी हैं। हिस्ट्रीशीटर ने घटना को अंजाम जिला जेल से बीमारी के बहाने जिला अस्पताल आने के बाद दिया था। इस हत्याकांड में लखन, मोहम्मद मियां उर्फ गुड्डा, हासिम, नन्ना, मैसर, अमजद गवाह हैं।
बताते चलें कि हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ राजा ने इन सभी गवाहों के खिलाफ कोतवाली में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज करा दिया है। गवाहों का आरोप है कि अब पुलिस उन पर बयान बदलने के लिए दबाव बना रही है। उनसे कहा जा रहा है कि अगर वह बयान बदल लें तो हत्या की कोशिश का मामला भी खत्म हो जाएगा। ये प्रकरण सामने आने पर एसएसपी सौमित्र सिंह ने सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा को जांच के आदेश दिए हैं।