{"_id":"58691cac4f1c1b3f7aeeb772","slug":"dewar-beaten-by-a-girl-with-two-children-arrived-counseling-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने पीटा, दो बच्चों के साथ परामर्श केंद्र पहुंची महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर ने पीटा, दो बच्चों के साथ परामर्श केंद्र पहुंची महिला
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ससुर पर गालियां देने का आरोप, मामले का हुआ निपटारा
पुलिस परामर्श केंद्र की बैठक में कई पेचीदा मामले पहुंचे
रिजर्व पुलिस लाइंस में हुई परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में रविवार को कई पेचीदा मामले पहुंचे। एक महिला अपने दो बच्चों के साथ परामर्श केंद्र पहुंची। आरोप लगाया कि उसको देवर ने पीटा है और ससुर ने गालियां दीं। पति कुछ कहें तब तक वह सहन कर सकती है, लेकिन ससुर और देवर अत्याचार करेंगे तो वह सहन नहीं कर सकती। उसने पति के घर में रहने की समुचित व्यवस्था करने की मांग की। कई अन्य मामले भी पहुंचे। इन पर भी काउंसलर ने सुनवाई की।
उसहैत थाने के गांव नगला की एक महिला अपने पांच और आठ साल के बच्चों के साथ परामर्श केंद्र पहुंची। उसने कहा कि उसका पति को ठीक है, लेकिन ससुर और देवर उस पर जुल्म करते हैं। काउंसलर ने मामले को सुनने के बाद तय किया कि महिला को 15 दिन के भीतर ससुराल में समुचित व्यवस्था की जाएगी। दातागंज कोतवाली के समरेर का एक मामला आया। यहां अफसाना बेगम के पिता नसीर अहमद ने बताया कि उसकी बेटी पति के साथ दिल्ली में रह रही है। कोई परेशानी नहीं है। ऐसे में उसके मामले पर सुनवाई बंद कर दी जाए। उझानी की नीरज ने बताया कि उसके पति ने उसकी मौसी से 10 हजार रुपये उधार लिए थे। अब वह वापस नहीं कर रहा। तकादा करने पर पति और ससुर उससे मारपीट करते हैं। इस मामले का भी परामर्श केंद्र की बैठक में निपटारा कर दिया गया। बैठक में महिला थाना इंचार्ज बबिता चौधरी, आसमाँ बेगम, अंकिता सैनी, सीमा समेत काउंसलर डॉ. लता मिश्रा, डॉ. कमला मिश्रा, अवनीश सहाय सक्सेना, डॉ. वीपी सक्सेना आदि रहे। बैठक में काउंसलर डॉ. रियाजुद्दीन सिद्दीकी को श्रद्धांजलि भी दी गई