{"_id":"580788294f1c1bf36e70351c","slug":"department-of-electrical-accident-contract-workers-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में विद्युत विभाग के संविदा कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में विद्युत विभाग के संविदा कर्मी की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हादसे के बाद दो घंटे जाम रहा बदायूं-मेरठ हाईवे
बदायूं-मेरठ हाईवे पर मुजरिया थाना क्षेत्र में गांव कोल्हाई के बाद बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली विभाग के संविदा कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाए रखा। सीओ सहसवान केके सरोज ने लोगों को समझा-बुझा जाम खुलवाया।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव पीतमनगर निवासी भूरे (40) पुत्र भगवानदास बिजली विभाग में संविदा कर्मी है। बुधवार को वह खरीददारी करने मुजरिया के कोल्हाई साप्ताहिक बाजार आया था। यहां से भूरे बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में भूरे की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बदायूं-मेरठ हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रहा। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। खबर मिलने पर सीओ सहसवान केके सरोज, एसओ मुजरिया अशोक कुमार, प्रभारी कोतवाल सहसवान कश्मीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे बाद पुलिस शव हाईवे से हटवा कर जाम खुलवा सकी। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
------
हादसे में युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा के पास बरेली रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 30 साल है। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसा बुधवार शाम करीब छह बजे हुआ।
विज्ञापन
------
बंदर के हमले में छत से गिरा बुजुर्ग, मौत
ओरछी। फैजगंज बेहटा थाने के गांव खेड़ा रामदास में मंगलवार रात बंदर के हमले में बुजुर्ग छत से गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। गांव खेड़ा रामदास के लखपत (60) पुत्र भोले मंगलवार रात घर की छत पर थे। इसी दौरान बंदर ने उन पर हमला कर लिया। पैर फिसलने से वह छत से गिर गए। उनकी मौत हो गई।