फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   delhi girl released

अपहर्ताओं के चंगुल से छूटी दिल्ली की युवती

Sun, 06 Dec 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 06 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की है। बिसौली स्टैंड के पास एक दुकान पर
विज्ञापन
बोलेरो कार आकर रुकी। इसमें सवार एक महिला ने चीखना शुरू कर दिया। आसपास के लोग आए तो कार में सवार लोग महिला को उतार कर भाग गए। सूचना पुलिस तक पहुंची तो वह थाने लाई गई। आप बीती सुनाते हुए उसने कहा कि उसको बेंचने के लिए कहीं ले जाया जा रहा था। उसने यह भी बताया कि उसके साथ वाहन में एक और महिला थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे पुलिस के साथ रविवार दोपहर बाद दिल्ली रवाना कर दिया। पुलिस इस मामले में कुछ बताने को तैयार नहीं है। पूरा प्रकरण इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामला संज्ञान में आया है। महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने से भी इंकार कर दिया। फिर भी पूरे मामले में जांच की जा रही है।
-सौमित्र यादव, एसएसपी

कुछ तो है जिस पर डाला जा रहा पर्दा
सहसवान। पूरे मामले में सीओ सहसवान और इंस्पेक्टर सहसवान कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। महिला शनिवार रात से रविवार दोपहर तक थाने में थी। चोरी छिपे उसे पुलिस ने दिल्ली क्यों भेज दिया। इस बारे में भी कोई अधिकारी जानकारी देने को तैयार नहीं है। सवाल यह है कि सब कुछ जानकर पुलिस अनजान क्यों बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed