फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead woman's insurance policy provided

मृत महिला की कराई इंश्योरेंश पॉलिसी

Fri, 17 Jun 2016 11:38 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रिलायंस इंश्योरेंस के दो कारिंदों समेत तीन पर मुकदमा
बीमा दावा होने पर कंपनी ने कराई जांच, तो हुआ खुलासा

 रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी के एडवाइजर और सेल्स मैनेजर ने साठगांठ कर मर चुकी महिला की फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी कर दी। बाद में महिला के पति ने बीमा दावा पेश किया। बीमा दावा पर कंपनी की जांच सेल ने पड़ताल की तो इसका खुलासा हुआ। रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक की ओर से कंपनी के एडवाइजर और सेल्स मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एटा के गांव जटाई निवासी ओमकार की पत्नी महारानी की मौत अप्रैल 2014 में हो चुकी थी। ओमकार ने रिलायंस इंश्योरेंस के बदायूं के सेल्स मैनेजर विमल कुमार, एडवाइजर सतीश कुमार सिंह से मिलकर महारानी की मौत के बाद जून 2014 में उसका रिलायंस इंश्योरेंस से 2.55 लाख रुपये का बीमा करा लिया। इसके बाद ओमकार ने सितंबर 2014 में महारानी की मौत होने का दावा पेश करते हुए बीमा की रकम की मांग की। बीमा कंपनी की जांच सेल ने पड़ताल की तो पता लगा कि दावा के साथ लगाया गया मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी है। 
विज्ञापन

पूरा मामला पकड़ में आने के बाद रिलायंस इंश्योरेंस के शाखा प्रबंधक सौरभ शर्मा ने कंपनी के सेल्स मैनेजर विमल कुमार, एडवाइजर सतीश कुमार सिंह और महारानी के पति ओमकार के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। तीनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed