{"_id":"5819fe314f1c1bad31436cfa","slug":"dead-body-found-in-myun-that-was-not-sushil-of-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के सुशील का नहीं था म्याऊं में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ के सुशील का नहीं था म्याऊं में मिला शव
ब्यूरो/बदायूं
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
अलापुर थाने के कस्बा म्याऊं में उसहैत रोड पर मंगलवार को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त फंस गई है। अलापुर पुलिस यह शव जिस व्यक्ति का मान रही थी वह लखनऊ के मलिहाबाद में जिंदा मिल गया है। अब यह शव किसका है, इसको लेकर पुलिस पसोपेश में है।
अलापुर थाने के कस्बा म्याऊं में उसहैत रोड पर खाली पड़ी एक दुकान के पास मंगलवार को अज्ञात शव मिला था। तलाशी लेने पर उसकी जेब से मतदाता पहचान पत्र मिला था। मतदाता पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने शव की शिनाख्त लखनऊ के थाना मलिहाबाद के गांव शहजना निवासी सुशील पुत्र लाला के रूप में की थी। इसी पते के आधार पर पुलिस ने लखनऊ पुलिस को इत्तिला दे दी थी। मलिहाबाद पुलिस ने पड़ताल की तो पता लगा कि शहजना का सुशील पुत्र लाला जीवित है। इस बारे में अलापुर पुलिस को पता लगा तो पुलिस भी दंग रह गई।
इधर, म्याऊं कस्बे के लोगों का कहना है कि मंगलवार को जिस व्यक्ति का शव मिला था वह मानसिक रूप से कमजोर था। कई महीने से इसे यहां-वहां घूमते देखा जाता था। अगर कोई कुछ दे देता था तो वह खा लिया करता था। सवाल यह उठ रहा है कि मृतक की जेब से सुशील नाम के युवक का मतदाता पहचान पत्र कैसे आया। पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
म्याऊं में जो शव मिला था उसकी शिनाख्त फंस गई है। पता लगा है कि मृतक की जेब से जिस नाम के व्यक्ति का मतदाता पहचान पत्र मिला था लखनऊ के मलिहाबाद के एक गांव का निवासी वह युवक जीवित है। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।-एपी सिंह, एसओ अलापुर