{"_id":"57ee783a4f1c1bce4b573c24","slug":"dalit-girl-was-shot-and-wounded-in-a-dispute-over-the-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में दलित किशोरी को गोली मारकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद में दलित किशोरी को गोली मारकर किया घायल
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते के विवाद में दलित किशोरी
को गोली मारकर किया घायल
अलापुर थाने के गांव जगत में शुक्रवार को वारदात
रास्ता निकासी को लेकर हुए विवाद में शिवानी नाम की दलित किशोरी को गोली मारकर घायल कर दिया गया। किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने कातिलाना हमला और दलित उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना अलापुर थाने के गांव जगत की है। गांव का नंदराम जाटव अपनी 10 वर्षीय बेटी शिवानी के साथ घर से निकला था। रास्ते में गांव के ही दामोदर ने अपनी कार खड़ी कर दी थी। इससे रास्ता बंद हो गया था। इस पर नंदराम ने दामोदर से कार हटाने को कहा। दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान दामोदर ने तमंचा निकाल कर फायरिंग कर दी। नंदराम बाल-बाल बचा, लेकिन गोली उसकी बेटी शिवानी के पैर में लग गई। इससे शिवानी जख्मी हो गई। घायल शिवानी को लेकर नंदराम थाने आया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। एसओ एपी सिंह ने बताया कि नंदराम की तहरीर पर दामोदर के खिलाफ कातिलाना हमला और दलित उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-----
संदिग्ध हालात में गोली लगने से किशोरी जख्मी
बदायूं। संदिग्ध हालात में गोली लगने से 13 साल की किशोरी घायल हो गई। परिवार वाले उसे अस्पताल लाए। यहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में पुलिस को खबर नहीं दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाहर खां सराय के मेंहदी हसन की 10 वर्षीय बेटी इरम शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसे संदिग्ध हालात में गोली लग गई। इंस्पेक्टर कोतवाली एसपी उपाध्याय ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिर भी वह अपने स्तर से पड़ताल करा रहे हैं।