फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dalit girl raped in Dbtori

दबतोरी में दलित किशोरी से दुष्कर्म

Sat, 03 Sep 2016 11:38 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव के ही युवक ने बांधकर रखा भूसा की कोठरी में
 बिसौली कोतवाली की दबतोरी चौकी इलाके में शुक्रवार रात को शौच के लिए निकली 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने रेप किया। उसने किशोरी को रातभर कोठरी में बंधक बनाए रखा। सुबह किशोरी अपने घर पहुंची और परिवारवालों को पूरी बात बताई। इसके बाद पिता उसे लेकर बिसौली कोतवाली पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। आरोपी भी दलित बिरादरी का है।
बिसौली की दबतोरी पुलिस चौकी इलाके के एक गांव की 14 वर्षीय दलित किशोरी शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपने घर से शौच के लिए निकली थी। आरोप है कि गांव के ही राजकुमार ने उसे रास्ते में दबोच लिया। उसको खींचकर भूसे की कोठरी में ले गया। वहां उसे रात भर बंद रखा और तमंचे के बल पर दो बार दुष्कर्म किया। सुबह होने पर किशोरी किसी तरह निकल कर अपने घर पहुंची। उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इससे पूरा परिवार हतप्रभ रह गया। किशोरी का पिता उसे लेकर सीधे बिसौली कोतवाली पहुंचा। राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

-----
रात भर लापता रही किशोरी, किसी को पता नहीं
दबतोरी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन दुष्कर्म की यह घटना कई सवाल उठा रही है। गौर करने वाली बात यह है कि किशोरी रात भर घर से लापता रही, किसी को इस बारे में पता नहीं लगा। परिवार वालों ने भी उसकी तलाश नहीं की। आसपास के लोगों को भी कुछ पता नहीं लगा। सच्चाई क्या है यह तो विवेचना का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। सच्चाई मेडिकल रिपोर्ट और विवेचना के बाद ही सामने आ सकेगी।
-जमीरुल हसन, इंस्पेक्टर बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed