{"_id":"7eae4dc225d40c6ddbf8862b139a6d17","slug":"dacoit-gang-busted-five-crooks-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैत गिरोह का पर्दाफाश पांच बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैत गिरोह का पर्दाफाश पांच बदमाश गिरफ्तार
बदायूं
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी कोतवाली क्षेत्र में हुईं डकैती की तीन वारदातों का फर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटे गए माल समेत दो तमंचे, एक बंदूक बरामद हुई है। बदमाशों ने वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। एसपी सिटी अनिल यादव ने वर्क आउट करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है।
उझानी कोतवाली के मोहल्ला अहीरटोला नई बस्ती में 15 नवंबर की रात बदमाशों ने भूदेव के घर पर धावा बोलकर लाखों रुपये की लूट की थी। यहां धर्मपाल नाम के युवक की हत्या भी कर दी। सात दिसंबर को बदमाशों ने गठौना गांव के तीन घरों में डकैती डाली। बेखौफ बदमाश यहीं शात नहीं हुए 10 दिसंबर को अब्दुल्लागंज गांव के एक घर में लूटपाट की। यहां दो राहगीरों से भी हजारों रुपये बदमाशों ने लूट लिए।
इन बारदातों का खुलासा पुलिस को चुनौती बना हुआ था। सोमवार रात इंस्पेक्टर उझानी गोपीचंद्र यादव हमराहों के साथ गश्त पर थे। उनको खबर मिली कि कुछ बदमाश अब्दुल्लागंज की ओर जाने वाले रास्ते पर एक नलकूप की कोठरी में बैठे हैं। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का मुखिया कुंजा उर्फ नत्थू उर्फ भूरा निवासी नूरपुर थाना मलावन जिला एटा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उझानी के बाजार कलां का रहने वाला प्रकाश उनके लिए रेकी करता था। उसी के आधार पर वह वारदातें करते थे। गिरफ्तार सभी आरोपियों का अपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन
इनकी हुई गिरफ्तारी
- धूमी उर्फ सलीम पुत्र आलम खां निवासी नगला जुला थाना कुरावली जिला मैनपुरी।
- दीवान खां पुत्र करीब खां निवासी रसेमर थाना कुरावली जिला मैनपुरी।
- रसीद पुत्र कोमिल निवासी चीरपुर थाना चीरपुरा जिला मैनपुरी।
- अनवार पुत्र लाखन बंजारा निवासी निवासी चीरपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी।
- इस्लाम उर्फ बबली पुत्र गुलाब खां निवासी रसेमर थाना कुरावली जिला मैनपुरी।
डीएम ने दिए जांच कर कार्रवाई के निर्देश
बदायूं। ग्राम शेखूपुर की कोटेदार रामश्री बुजुर्ग होने के कारण उसका पुत्र जसवीर उपभोक्ताओं को दबंगई दिखाकर मनमर्जी से राशन का वितरण करता है। अभिलेखों में अपनी माता रामश्री के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर धोखाधड़ी कर रहा है। तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी शंभूनाथ ने इस शिकायत पर इसकी गहनता से जांच कर दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।