फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cvo injured in road accident

कोहरे में भिडे़ चार वाहन, कासगंज के सीवीओ घायल

Mon, 29 Dec 2014 06:27 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Mon, 29 Dec 2014 06:27 PM IST
विज्ञापन
cvo injured in road accident
सोमवार तड़के घने कोहरे में रोडवेज बस के पीछे कार ड्राइव कर रहे कासगंज के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) नियंत्रण खो बैठे। कार रोडवेज बस से भिड़ी तो उसके पीछे से ट्रक फिर ट्रैक्टर टकरा गए। सीवीओ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा बाईपास पर गद्दीटोला मोड़ के पास हुआ। उस वक्त कोहरा था। कासगंज में तैनात बरेली निवासी सीवीओ डॉ. सुरेंद्र लाल रोडवेज बस के पीछे कार ड्राइव करते चल रहे थे। रोडवेज बस के ड्राइवर ने साइकिल सवार के सामने आने पर ब्रेक लिया तभी सीवीओ की कार बस से भिड़ गई। कार को अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यही नहीं, पीछे से सीवीओ की कार को पहले ट्रक फिर ट्रक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

चार वाहनों के भिड़ने से बाईपास पर आवागमन भी प्रभावित हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे सीवीओ डॉ. लाल को बाहर निकाला। वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया गया। पुलिस ने ही घायल सीवीओ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। बाद में सीवीओ को बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed