{"_id":"2203da4b207baeb307856a5b16f9e291","slug":"current-takes-on-tubewells-the-death-of-a-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल पर करंट लगने से एक युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूबवेल पर करंट लगने से एक युवक की मौत
कुंवरगांव (बदायूं)
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में बिजली से संचालित ट्यूबवेल पर करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना ट्यूबवेल मालिक ने पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को शव सौंप दिया। मृतक केे घर में कोहराम मच गया। गांव वाले युवक को मंदबुद्धि बता रहे हैं। युवक ट्यूबवेल पर क्यों गया? यह बात मामले को संदिग्ध बना रही है। पुलिस ने खबर भेजे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
30 वर्षीय मुनीश पुत्र बृजपाल गरुइया का रहने वाला था। मंगलवार की रात को वह गांव के उमेश पाल के ट्यूबवेल पर गया था। वहीं पर उसके करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उमेश पाल ने सुबह करीब सात बजे पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। दोपहर बाद शव को घरवालों को सौंप दिया। मुनीश की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं।