{"_id":"b8fdc055184d08a8dd7f05f504c7ac9c","slug":"crime-hindi-news-144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख के भाई ने गरीब को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लाक प्रमुख के भाई ने गरीब को पीटा
बदायूं।
Updated Thu, 22 Jan 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद माफी निवासी बेचे पुत्र प्रेमराज बेहद गरीब हैं। उनको लोहिया आवास योजना के तहत आवास आवंटित हुआ है। घर बनाने के लिए बेचे को पचास हजार रुपये की पहली किस्त मिली थी। उन्होंने बीस हजार रुपये ईंट के भट्ठे पर जमा कर दिए। बेचे का आरोप है कि जब वह घर लौट रहे थे तभी सालारपुर की ब्लाक प्रमुख जैबुलनिशा के भाई मोहम्मद मियां ने उनको घेर लिया और कमीशन मांगा। कमीशन देने से मना करने पर मोहम्मद मियां ने अपने साथियों के साथ मारपीट करके उनसे तीस हजार रुपये लूट लिए। घायल बेचे थाने पहुंचे और घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ बिनावर जमीरुल हसन ने बताया कि मामला मारपीट का है। मोहम्मद मियां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन