फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cort

...अब कोर्ट की शरण लेगा राजू

Thu, 26 Feb 2015 07:29 PM IST
Ujani
Ujani Updated Thu, 26 Feb 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
झांसी में गायब पत्नी और दोनों मासूम बेटियों की खोजबीन के दौरान लापता सोनू का महीना भर बाद भी पता नहीं लग पाया है। सोनू का भाई राजू बृहस्पतिवार को फिर झांसी गया। राजू ने उझानी और झांसी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। शक के दायरे में आए युवक के खिलाफ वह अब कोर्ट केस करेगा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी सोनू पांच महीना पहले रोजी-रोटी की तलाश में पड़ोस के युवक के साथ झांसी जाकर रहने लगा था। दोनों रूम पार्टनर बनकर काम करने लगे थे। रूम पार्टनर के कहने पर ही सोनू घर आकर पत्नी राधा, दोनों बेटी चार वर्षीय पायल और दो साल की पलक को बुला ले गया। महीना भर पहले पहले राधा के साथ दोनों बेटियां भी लापता हो गईं। उन्हें खोजने को सोनू निकला तो उसका भी पता नहीं चला।
विज्ञापन

लापता दंपति को लेकर घरवालों को शुरू से ही रूम पार्टनर पर शक रहा है। सोनू के भाई राजू ने चार फरवरी को कोतवाली पुलिस से संपर्क साधा था लेकिन पुलिस ने उसे झांकी जाकर शिकायत करने की कह कर भेज दिया। तब से राजू दो बार झांसी जाकर चक्कर काट चुका है, लेकिन सोनू और पत्नी समेत मासूम बेटियों को सुराग नहीं लग पा रहा। राजू ने झांसी जिले में पुंछ थाना पुलिस को भी कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी। राजू बृहस्पतिवार सुबह में फिर झांसी चला गया है। बता दें कि सोनू की मां अर्द्धविक्षिप्त है, तो पिता राममूर्ति लाल लकवाग्रस्त हैं। राममूर्ति गुजरात में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी का पिता भी घर से फरार
उझानी। राजू की मानें तो उसके छोटे भाई सोनू, सोनू की पत्नी राधा और दोनों मासूम बेटियों के मामले में पड़ोसी युवक पर पहले से ही शक रहा है। वह युवक दंपति को बुलाकर झांसी ले गया था। गुमशुदगी की बात सामने आने पर उसने जब आरोपी के पिता से संपर्क साधा तो वह पहले तो पता लगाने का भरोसा दिलाता रहा, लेकिन तीन-चार दिन से वह भी घर से फरार हो गया है।


सोनू, उसकी पत्नी राधा और दोनों बेटियों की गुमशुदगी का मामला कोतवाली क्षेत्र से बाहर का था फिर उन्होंने झांसी पुलिस से संपर्क साधा कर कार्रवाई करने के लिए कह दिया था। उसके बाद से गायब दंपति के घरवालों ने कोतवाली आकर कोई जानकारी नहीं दी है। - देवराज राठी, कोतवाल, उझानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed