फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Controversy over the death of the young man from the collision of pickups

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत पर बवाल

Sat, 30 Jul 2016 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Controversy over the death of the young man from the collision of pickups
पिकअप की टक्कर से युवक की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
गुस्साई भीड़ ने बदायूं-मेरठ हाइवे पर जाम लगा किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर खुलवाया जाम, चालक फरार

 बदायूं-मेरठ हाइवे पर तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाजार करके घर लौट रहे साइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। दुघर्टना के बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गई। भीड़ ने पिकअप चालक को दबोच कर उसकी पिटाई भी की, लेकिन वह उनके चंगुल से छूटकर भाग गया। गुस्साई भीड़ ने हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर जाम तो खुलवा दिया, लेकिन भीड़ में से ही कुछ लोगों को पुलिस के कोप का शिकार भी होना पड़ा।
दुघर्टना शनिवार करीब तीन बजे हाइवे स्थित गांव कुड़ानरसिंहपुर के सामने हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव कोठीनगला निवासी जयपाल सिंह (35) पुत्र मुन्नीलाल और सोहनलाल का 25 वर्षीय पुत्र ओमसिंह बाजार करके अपनी-अपनी साइकिल से घर के लिए चले। दोनों कुड़ानरसिंहपुर पर पहुंचे उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को चपेट में ले लिया। उन्हें रौंदते हुए पिकअप पहले पेड़ से टकराई फिर पलट गई। जयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। ओमसिंह के सिर और पेट में गंभीर चोट है। अत्याधिक लहू बह जाने की वजह से ओमसिंह को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। राहगीरों ने पिकअप चालक को दबोच लिया। उसकी पिटाई भी की लेकिन वह मौका मिलते ही भीड़ के चंगुल से छूट कर भाग गया। 
विज्ञापन

मृतक और घायल युवक के घरवालों को जब इसकी भनक लगी तो रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने भी उनका साथ दिया। बाद में हाइवे पर जाम लगा दिया गया। उन्होंने सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करके किसी भी वाहन को निकलने नहीं दिया। कोतवाल गोपीचंद्र यादव भी मय फोर्स हादसा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पहले तो ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन करीब दो घंटे बाद उन्हें डंडे फटकार कर पुलिस ने खदेड़ दिया। इधर, पुलिस ने मृतक के भाई मंगली की तहरीर पर पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया है। पिकअप भी पुलिस के कब्जे में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
परिचित के घर में छुप गया चालक
उझानी। हादसे के बाद पिकअप के चालक जब भीड़ के चंगुल से छूटकर भागा तो उसने कुड़ानरसिंहपुर में ही अपने परिचित के घर में शरण ले ली। कुछेक लोगों को इसकी भनक भी लग गई। उन्होंने पुलिस को भी एक घर में उसके छिपे होने की सूचना दी लेकिन वह शरणदाता के घर से बाहर नहीं निकला। इसे लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed