फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Commotion for the construction near the religious site in Pakka Bagh

पक्का बाग में धार्मिक स्थल के पास निर्माण को लेकर हंगामा

Tue, 11 Jul 2017 12:08 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 11 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Commotion for the construction near the religious site in Pakka Bagh
व‌िवाद‌ित स्थल। - फोटो : अमर उजाला
-दो पक्षों में चले पत्थर,  पुलिस ने तीन लोग हिरासत में लिए      
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला पक्का बाग में सोमवार को धर्म स्थल के पास निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच टकराव की नौबत आ गई। एक पक्ष के लोगों ने अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए उसे ढहा दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग सामने आ गए। दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात पर काबू पाया।      
हंगामा शहर के मोहल्ला पक्का बाग में रविवार को मोहल्ले में धार्मिक स्थल के पास निर्माण को लेकर हुआ। निर्माण का कुछ लोगों ने विरोध किया। एक पक्ष के लोग इसे कब्रिस्तान की जगह बता रहे थे। जबकि दूसरे पक्ष का दावा था कि उसके पास जमीन का बैनामा है। बात बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने निर्माण को ढहा दिया। इससे तनातनी की स्थिति बन गई। दोनों ओर से पथराव हो गया। गनीमत रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली भरत कुमार गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां किसी तरह से हालात पर काबू पाया गया। तीन लोगों को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।     
विज्ञापन

--
वर्जन-      
अवैध निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कराने वाला व्यक्ति जमीन के कागज नहीं दिखा सका। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। मामले में निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भरत कुमार गौतम, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed