{"_id":"b35f4fabb9429ed8acbeef839a96cc32","slug":"coming-from-delhi-women-the-roadways-bus-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आ रही महिला की रोडवेज बस में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से आ रही महिला की रोडवेज बस में मौत
बदायूं
Updated Tue, 19 May 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने के गांव अर्रइया निवासी मुशर्रफ दिल्ली में नौकरी करता है। सोमवार को वह रोडवेज बस से अपनी पत्नी परवीन (28) के साथ बदायूं को चला था। रास्ते में परवीन के सीने में तेज दर्द उठा। शाम को बस बदायूं पहुंची तो मुशर्रफ परवीन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने परवीन को मृत घोषित कर दिया। बिना पुलिस को सूचना दिए और पोस्टमार्टम के मुशर्रफ अपनी पत्नी का शव ले गया।
विज्ञापन