{"_id":"57504b154f1c1b7d2f108bee","slug":"co-launched-the-investigation-against-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने शुरू की सिपाही के खिलाफ जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ ने शुरू की सिपाही के खिलाफ जांच
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महिलाओं ने लगाए थे सिपाही पर गंभीर आरोप
फैजगंज बेहटा थाने के सिपाही अशोक कुमार के खिलाफ सीओ बिसौली राजवीर सिंह ने जांच शुरू कर दी है। पिछले दिनों फैजगंज बेहटा की तमाम महिलाओं ने पुलिस ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए थाने के सिपाही अशोक कुमार पर आरोप लगाए थे। एसएसपी सुनील सक्सेना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही पर लगे आरोपों की जांच सीओ बिसौली राजवीर सिंह को सौंपी थी।
सीओ बिसौली राजवीर सिंह ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जल्द ही सिपाही और महिलाओं के बयान दर्ज किए जाएंगे। बता दें कि सिपाही अशोक कुमार का जनवरी 2015 में फैजगंज बेहटा से शाहजहांपुर तबादला किया गया था। तत्कालीन एसएसपी एसके सिंह ने उसकी कर्तव्य निष्ठा को संदिग्ध मानते हुए रिपोर्ट डीआईजी को दी थी। बाद में यह सिपाही न सिर्फ बदायूं वापस आने में कामयाब हुआ बल्कि फैजगंज बेहटा थाने में ही इसने फिर से पोस्टिंग भी करा ली।