{"_id":"97e83a4bc1f440018f89e26c6d87c3da","slug":"chori-hindi-news-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर से चढ़ावा समेत सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिव मंदिर से चढ़ावा समेत सामान चोरी
उझानी (बदायूं)।
Updated Wed, 25 Feb 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाईपास पर शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोर चढ़ावे की नकदी और कीमती सामान निकाल ले गए।
मंदिर में चोरी की भनक बुधवार सुबह उस वक्त लगी जब लोग पूजन को पहुंचे। उन्हाेंने गेट का ताला टूटा देख मंदिर की देखरेख करने वाले कैलाश को बुला लिया। कैलाश ने बताया कि चोर मंदिर के दान पात्र से करीब तीन हजार रुपये, साउंड सिस्टम, पीतल का घंटा और दो कूलर चुरा ले गए।
कैलाश कई लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को चोरी के बारे में अवगत कराया। बताया कि बीती शाम वह मंदिर के दरवाजे पर ताला डाल कर गए थे। पुलिस ने सूचना के बाद तहकीकात और मौका मुआयना किया।