{"_id":"676eb6411a2b5dc78ab3cf552a14f13e","slug":"child-death-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढही, मलबे में दबकर बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार ढही, मलबे में दबकर बालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Tue, 14 Jul 2015 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत उसावां के सदस्य ओमेंद्र प्रताप कश्यप के गांव नौशेरा निवासी बहनोई दीपू कश्यप का नौ साल का बेटा रानू 15 दिन पहले अपनी ननिहाल आया था। मंगलवार को वह घर से कुछ दूर स्थित दुकान पर टॉफी लेने गया था। वहां से रानू लौट रहा था। तभी अचानक मुनीम कश्यप की मिट्टी की दीवार ढह गई। रानू मलबे में दब गया। जब तक उसको निकाला गया उसकी सासें थम चुकी थीं। परिवार वाले रानू को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम के ही रानू के शव को ले गए। घटना के बाद रानू के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन