{"_id":"587a6b934f1c1b5724ba89b7","slug":"child-abduction-try-the-four-designated","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे के अपहरण की कोशिश, चार नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे के अपहरण की कोशिश, चार नामजद
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरुवार रात जरीफनगर के गांव उस्मानपुर में हुई घटना
जरीफनगर के गांव उस्मानपुर में दो साल के बच्चे के अपहरण की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
जरीफनगर थाने के गांव उस्मानपुर निवासी सुबोध सक्सेना रोजगार सेवक है। गुरुवार रात उसके घर में चार लोग घुस गए थे। इन लोगों ने सुबोध के दो साल के बेटे अपूर्व के अपहरण की कोशिश की। सुबोध और उसके पिता सोहनलाल ने अपूर्व को मुक्त कराने की कोशिश की तो हमलावरों ने इन पर चाकुओं से प्रहार कर दिए। इसमें सुबोध और उसके पिता सोहनलाल जख्मी हो गए। इसके बाद बदमाश बच्चे को छोड़कर भाग गए। इनकी एक बाइक भी मौके पर छूट गई। सुबोध सक्सेना की तहरीर पर पुलिस ने उस्मानपुर के आसिम, ललतेश, विमल और जरीफनगर के रूपकिशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि जो बाइक मौके पर छूटी है उस पर इन लोगों को अक्सर घूमते देखा गया है।