फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cash-strapped youth John had hanged

आर्थिक तंगी में युवक   फांसी लगा दे दी जान

Tue, 24 May 2016 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 24 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cash-strapped youth John had hanged
फांसी - फोटो : अमर उजाला
गांव के बाहर पेड़ पर लटकता मिला धीरपाल का शव
विज्ञापन

चार भाइयों और मां के साथ रहता था धीरपाल

थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर में धीरपाल नाम के युवक ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटकता मिला। वह अपनी मां और चार भाइयों के साथ रहता था। सभी भाई मजदूरी करते हैं। मां बीमार चल रही थी। इसी अवसाद ने धीरपाल ने मौत को गले लगा लिया।
मूसाझाग थाने के गांव सकतपुर निवासी धीरपाल (28) पुत्र रामभरोसे छह भाई थे। धीरपाल के दो भाइयों देशराज और जिलेदार की शादी हो चुकी है। धीरपाल, नन्हेंलाल, सरवेंद्र और अवनेश अपनी मां सरोजा देवी के साथ रहते थे। शादीशुदा दोनों भाई अपनी ससुराल में रहते हैं। धीरपाल की मां सरोजा देवी 1985 में गांव की प्रधान भी रह चुकी हैं। धीरपाल के पिता की मौत हो चुकी है। यह परिवार अब आर्थिक तंगी के कगार पर है। सभी भाई मजूदरी करते हैं। सरोजा देवी बीमार चल रही हैं। इनके इलाज में काफी रुपया खर्च हो रहा था। 
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के चलते धीरपाल अवसाद में था। वह सोमवार रात घर से निकला था। बुधवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव लटका मिला। धीरपाल के पैर मिट्टी में सने हुए थे। पेड़ पर भी पैरों के निशान थे। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। परिवार वाले इसे आर्थिक तंगी के चलते खुदकुशी बता रहे हैं। दो साल पहले धीरपाल के चाचा रामलाल ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
नौ दिन में चार लोग झूल गए फांसी पर
बदायूं। अवसाद इस कदर बढ़ रहा है कि इससे ग्रस्त लोग मौत को गले लगाने से नहीं चूक रहे। खुदकुशी करने वाले ज्यादातर लोग फांसी को जरिया बना रहे हैं। नौ दिन में चार लोग फांसी के फंदे पर झूल चुके हैं। 15 मई को उसावां थाने के गांव रतेनगला में रिंकी नाम की महिला ने फांसी लगाई थी। 16 मई को मूसाझाग थाने के गांव गुरगवां निवासी श्रीकृष्ण नाम के युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 22 तारीख को मूसाझाग थाने के गांव अहबिया निवासी राजू नाम के युवक ने दातागंज के गांव फिरोजपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed