{"_id":"cdbfa4febb3519cd6d728c9925fabb22","slug":"burnt-woman-died-report-filed-against-four-including-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की मौत, पति समेत चार नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की मौत, पति समेत चार नामजद
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Sat, 09 Jan 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतका के पिता ने लगाया दहेज के लिए मार डालने का आरोप
कोतवाली क्षेत्र के गांव झब्बूनगला निवासी कुंवरपाल की 25 वर्षीय पत्नी भूरी को घरवालों ने 28 दिसंबर को झुलस जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था। शरीर का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा झुलसा होने की वजह से डॉक्टर ने विवाहिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई। बाद में मायके वाले उसे इलाज के लिए बरेली ले गए। शुक्रवार को उसने अंतिम सांस ली। मृतका के पिता मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी शिवचरन ने हालांकि उसी दौरान घटना को लेकर संदेह जताया था लेकिन कोतवाली में तहरीर नहीं दी।
कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि शिवचरन ने मामला दहेज हत्या का बताते हुए शुक्रवार शाम ही कोतवाली आकर संपर्क साधा। शिवचरन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति कुंवरपाल, सास रेशमा, ससुर रामबहादुर और देवर अमरपाल के खिलाफ दहेज हत्या में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की मानें तो आरोपी घर से फरार हैं। बता दें कि घटना वाले दिन भूरी को अस्पताल में भर्ती कराते वक्त ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में अचानक आग लगने से झुलसने की बात कही थी।