फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Burglars Pastry & Grocery Made goods shops

चोरों ने हलवाई और किराने  की दुकानों से माल उड़ाया

Mon, 03 Oct 2016 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
स्टेशन के पास अढौली मोड़ पर रविवार रात की घटना
रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने हलवाई और किराने की दुकानों को निशाना बना लिया। छत के रास्ते अंदर घुसे चोर नकदी समेत सामान समेट ले गए। हलवाई की दुकान की गुल्ल्क की रेजगारी को चोरों ने छत पर ही फेंक दिया। दोनों दुकानदारों ने पुलिस को भी घटना से अवगत कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली निवासी खुशाली की मिष्ठान की दुकान रेलवे फाटक मोड़ पर है। मिष्ठान की दुकान में छत से जीना के रास्ते घुसे चोर गुल्लक और बर्तनों को समेट ले गए। गुल्लक और उसकी रेजगारी चोरों ने दुकान की छत पर ही फेंक दी लेकिन रुपये गायब थे। तड़के दुकान खोलने पर खुशाली को चोरी की भनक लगी तो उसने कोतवाली जाकर पुलिस को अवगत कराया। चोरों ने मिष्ठान की दुकान के नजदीक की बेनीनगला निवासी उरमान सिंह की किराना की दुकान से भी करीब चार हजार रुपया और सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

चोरी की भनक लगते ही आसपास इलाके के लोगों का भी मौके पर जमघट लग गया। दुकानदारों के साथ उन्होंने आसपास इलाके को भी खंगाला लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी दोनों दुकानों को मुआयना किया। चोरी के शिकार दुकानदारों ने एक ही तहरीर लिखकर कोतवाली पुलिस को सौंप दी लेकिन शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed