फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bullet fired on youth while returning from Namaz

नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को गोली मारी

Sat, 26 May 2018 12:58 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 26 May 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
bullet fired on youth while returning from Namaz
फायरिंग - फोटो : SELF
सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार तड़के छोटी जियारत से नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चाचा की तहरीर पर दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। घर वालों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गई है, उधर पुलिस मामला संदिग्ध बता रही है।   
विज्ञापन

यह घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे की है। उस समय सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी शानू (26) पुत्र इस्तेकार खां छोटी जियारत से नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। परिजनों के मुताबिक रास्ते में चांद मियां और सरफराज मिल गए। उन्होंने शानू को रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचा निकाल कर शानू को गोली मार दी। सीने में गोली लगते ही शानू सड़क पर गिर गया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। फायर की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत घायल युवक के परिवार वालों को सूचना दी। जिस पर परिवार वाले आ गए और घायल युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने घायल को हालत देखते ही बरेली रेफर कर दिया। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों द्वारा बताए गए आरोपियों के घर दबिश दी। परंतु कोई भी नहीं पकड़ा जा सका। पुलिस ने घायल के चाचा रिफाकत की तहरीर पर चांद मियां और उसके भाई सरफराज पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है, असलियत विवेचना के उपरांत ही सामने आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed