फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brothers and nephews in minor disputes beaten by death

मामूली विवाद में भाई-भतीजों ने पीटा, मौत

Sat, 14 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो इस्लामनगर।
ब्यूरो इस्लामनगर। Updated Sat, 14 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Brothers and nephews in minor disputes beaten by death
- फोटो : demo

विज्ञापन
- इस्लामनगर के मोहल्ला हाता में हुआ रिश्तों का कत्ल
- गुरुवार को कर दिया था घायल, शुक्रवार को दम तोड़ा

कस्बे के मोहल्ला हाता में भाई-भतीजों ने मिलकर रिश्तों का कत्ल कर दिया। युवक को बेरहमी से इतना पीटा कि 24 घंटे के अंदर उसने दम तोड़ दिया। मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। 
कस्बे के मोहल्ला हाता चंदौसी बस स्टैंड के पीछे सराफत का घर है। सराफत के दो अन्य भाई हनीफ और सखावत का घर भी पास में ही है। तीनों के घरों का एक ही रास्ता है। गुरुवार को सराफत का बेटा इकबाल अपने घर पर पेंट कर रहा था। इसी दौरान सराफत का भाई हनीफ यहां से गुजरा। हनीफ ने इकबाल से कहा कि वह यहां गंदगी न करे। इकबाल ने पेंट का काम निपटाने के बाद सफाई करने की बात कही। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। शोर होने पर हनीफ का भाई सखावत और सखावत के बेटे जरीफ, वकील और रिजवान भी आ गए।
विज्ञापन

इन लोगों ने एक राय होकर इकबाल को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आए सराफत को भी लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। परिवार वालों ने गंभीर घायल सराफत को इलाज के लिए मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार को सराफत की मौत हो गई। मामले में इकबाल ने हनीफ, सखावत, जरीफ, वकील और रिजवान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed