{"_id":"595901fb4f1c1b626e8b47bc","slug":"breaking-the-couple-including-the-innocent-complaining-to-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से शिकायत करने पर मासूम समेत दंपति की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस से शिकायत करने पर मासूम समेत दंपति की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
marpeet
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगंज मोहल्ले में तड़के चार बजे सोते वक्त दबोचा
घायलों के खिलाफ दूसरे पक्ष ने भी कोतवाली में दी तहरीर
बहादुरगंज मोहल्ले में मामूली बात पर गाली गलौज करने की पुलिस से शिकायत पर भड़के एक पक्ष के लोगों ने सोते वक्त दंपति को दबोच लिया। दोनों की बेरहमी से पिटाई की। हमलावरों ने मासूम बच्ची को भी नहीं बख्शा। उसको भी लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।
मारपीट की घटना रविवार तड़के करीब चार बजे की है। बहादुरगंज मोहल्ले के इसरार और उसके कुनबे के रियाज से एक दिन पहले मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। इसरार ने शाम को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो रियाज समेत कोई व्यक्ति घर पर नहीं मिला। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई से गुस्साए लोग तड़के इसरार के घर में घुस गए। उन्होंने इसरार और उसकी 35 वर्षीय पत्नी अफसाना को सोते वक्त की दबोच लिया। दोनों की पिटाई के बाद हमलावरों ने इसरार की दो साल की बेटी अलशफा के सिर में डंडा मार दिया। डंडे से अलशफा की कनपटी के पास का हिस्सा लहूलुहान हो गया।
घायल इसरार अपनी पत्नी और बेटी के साथ सुबह में कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को एक दिन पहले के घटनाक्रम से भी अवगत करा दिया। पुलिस ने रियाज समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तीनों का मेडिकल भी कराया। चिकित्साधीक्षक एमबी सिंह ने बताया कि अलशफा की चोट गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरी ओर से रियाज ने भी पुलिस को तहरीर दे दी है। उधर, कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसोरा निवासी किशनपाल की बकरी गांव के ही सुनील के खेत में घुस जाने पर सुनील और उसके परिजनों ने पिटाई कर दी। उसकी बकरी का भी पैर तोड़ दिया गया। पिटाई से घायल किशनपाल ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।