{"_id":"577d4f1b4f1c1b446c7f9e52","slug":"bovine-animals-and-smuggling-sho-slaughter-npenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशुओं तस्करी और वध होने पर नपेंगे थानेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंशीय पशुओं तस्करी और वध होने पर नपेंगे थानेदार
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बड़े पैमाने पर हो रहीं गोवंशीय पशुओं की तस्करी और वध को एसएसपी सुनील सक्सेना ने गंभीरता से लिया है। अलापुर और कादरचौक के साथ सिविल लाइंस थाना पुलिस को फटकार लगाई है। इसके साथ ही सिविल लाइंस की शेखूपुर चौकी इंचार्ज की कार्यप्रणाली पर रिपोर्ट मांगी है। चेतावनी दी कि गोवंशीय पशुओं की तस्करी और वध पर आंकश न लगाने वाले एसओ और चौकी प्रभारियों के खिलाफ लाइन हाजिर की कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को एसएसपी को गोपनीय सूचना मिली कि कादरचौक थाने के गांव रमजानपुर में बड़े पैमाने पर गोवंशीय पशुओं का वध कर मांस सप्लाई की जार ही है। सिविल लाइंस थाने के शेखूपुर चौकी इंचार्ज पशु तस्करी और पशुओं का वध करा रहे हैं। अलापुर थाने के सखानूं में भी पुलिस की जानकारी में गोवंशीय पशुओं का कटान हो रहा शिकायत किए जाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। एसएसपी ने तीनों थानेदारों की वायरलेस पर क्लास लगाई।
एसओ कादरचौक को चेतावनी दी कि अगर पशुओं का कटान हुआ तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। शेखूपुर चौक इंचार्ज की कार्यप्रणाली पर एसएसपी ने रिपोर्ट मांगी है। उनको लाइन हाजिर करने की चेतावनी भी दी। एसओ अलापुर को भी सखानूं में कड़ाई से पशुओं का वध और तस्करी रोकने का आदेश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर अब शिकायत मिलती है तो लाइन हाजिर के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।