{"_id":"587d0b144f1c1bda30efe22c","slug":"bolero-unidentified-middle-aged-villager-killed-by-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बोलेरो की टक्कर से अधेड़ ग्रामीण की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात बोलेरो की टक्कर से अधेड़ ग्रामीण की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दातागंज में बरेली रोड पर गांव भटौली के पास हादसा
अज्ञात बोलेरो की टक्कर से दातागंज-बरेली रोड पर सोमवार रात अधेड़ ग्रामीण की मौत हो गई। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वालों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दातागंज कोतवाली के गांव धरेली निवासी राम सिंह (50) पुत्र जीवन सिंह सोमवार को घर से काम से निकला था। रात को वह वापस लौट रहा था। राम सिंह पैदल था। उसे बरेली रोड पर भटौली गांव के पास दातागंज की ओर से आ रही अज्ञात बोलेरो ने रौंद दिया। राम सिंह की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो का चालक मय बोलेरो के मौके से भाग निकला।