फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bolero collision The boy's death

बोलेरो की टक्कर  से बालक की मौत

Fri, 24 Feb 2017 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 24 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
म्याऊं-डहरपुर रोड पर गांव चिर्रा के पास हुआ हादसा
 डहरपुर-म्याऊं रोड पर अज्ञात बोलेरो कार की टक्कर से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर मूसाझाग थाने के गांव चिर्रा के पास हुआ। हादसे के बाद बोलेरो चालक ने कार को दौड़ा दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
मूसाझाग थाने के गांव चिर्रा निवासी विनोद गोस्वामी पंचायती राज विभाग में कर्मचारी हैं। उनका आठ साल का बेटा आदित्य गोस्वामी शुक्रवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान डहरपुर की ओर से आ रही अज्ञात बोलेरो कार ने आदित्य को रौंद दिया। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला। आदित्य की मौके पर मौत हो गई। आदित्य परिवार का इकलौता बेटा था। हादसे में उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम है। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

--------
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
दातागंज। दातागंज बरेली रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से युवक घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। सुखौरा निवासी सचिन पुत्र जितेंद्र सिंह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बरेली रोड पर उसे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक घायल
सिलहरी। बिसौली रोड पर तपस्वी आश्रम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। सिविल लाइंस थाने के गांव सनाय निवासी रवि पुत्र राजेंद्र की गुरुवार को शादी हुई थी। शुक्रवार को उसकी बारात लौटी थी। शादी में रवि को बाइक मिली थी। शुक्रवार को शहर में काम निपटाने के बाद वह नई बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रवि गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed