फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP district head beaten up electricity dept official, Case filed

भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक्सईएन को पीटा, एफआईआर

Tue, 30 Jan 2018 01:48 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 30 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
BJP district head beaten up electricity dept official, Case filed
Exen
समर्थकों संग बिजली दफ्तर में घुसकर एक्सईएन और जेई को पीटने के आरोप में भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश शाक्य और उनके करीब 20 समर्थकों के खिलाफ सोमवार को सिविल लाइंस थाने में मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष बिजली चोरी में पकड़े गए कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई न करने का दबाव बना रहे थे। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक्सईएन पर अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर दो बजे भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य अपने पंद्रह-बीस साथियों के साथ आवास विकास स्थित बिजली विभाग के दफ्तर में पहुंचे। यहां वह छत पर स्थित अधिशासी अभियंता प्रथम खंड विजेंद्र सिंह के कार्यालय में घुस गए। वहां जमकर हंगामा व तोड़फोड़ हुई। भाजपाइयों के लौटने के बाद विजेंद्र सिंह और जेई पवन कुमार बदहवास से नीचे आए। विजेंद्र सिंह ने अधीक्षण अभियंता मधुप श्रीवास्तव समेत बाकी अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। दिखाया कि पवन की अंगुलियों में चोट आई है। सभी अधिकारी सभी अधिकारी पहले डीएम से मिले। बाद में सिविल लाइंस थाने में विजेंद्र सिंह तहरीर दी। लेकिन  इंस्पेक्टर ने जब टालने की कोशिश की तो एसएसपी के हस्तक्षेप से तहरीर ली गई और देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed