{"_id":"58fa1dc34f1c1b92338b49ad","slug":"birli-hanged-father-sent-to-mortal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी में वृद्धा ने लगाई फांसी, शव पीएम को भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्सी में वृद्धा ने लगाई फांसी, शव पीएम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो/ बिल्सी
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी में वृद्धा ने लगाई फांसी, शव पीएम को भेजा
थाना क्षेत्र के गांव पुसगंवा में आज एक वृद्ध महिला ने साड़ी से फंदा लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। एसएसआई संजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर गांव पुसगंवा के किसी व्यक्ति ने यूपी 100 पर सूचना दी। गांव के रामपाल शाक्य की पत्नी मायादेवी (52) ने अपने घर में फांसी लगा ली। जिसपर थोड़ी देर बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले फांसी पर लटके मायादेवी के शव को नीचे उतारा। उसके बाद शव का पंचनामा भर पीएम को भेजा है। एसएसआई ने बताया कि वृद्धा के आत्महत्या की सही कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस इसकी जांच करने में जुट गई है। महिला ने बंद कमरे में अपनी साड़ी से फंदा लगाकर फांसी लगाई है।
बिल्सी से युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी एक युवक गुरुवार को कुछ काम के लिए घर से निकला। वह अचानक लापता हो गया। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी है। एसएसआई एसके सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी ग्रीष चंद्र पुत्र राधेश्याम माहेश्वरी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उसने कहा है कि उनका 30 वर्षीय छोटा भाई हरीश चंद्र माहेश्वरी घर से गुरुवार को करीब सुबह नौ बजे किसी काम के लिए बाहर निकला था। वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा। उसको रिश्तेदारी में तलाश किया गया, मगर कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने परिवार वालों की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।