फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike collision woman's death

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Thu, 30 Apr 2015 11:58 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Thu, 30 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bike collision woman's death
बरेली-मथुरा हाईवे से जुड़े बाईपास पर बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार बाइक ने महिला को चपेट में ले लिया। लहूलुहान महिला की इलाज को बरेली ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मृतका कमला देवी (55) नगर के मोहल्ला गौतमपुरी निवासी सोबरन सिंह की पत्नी थीं। वह घर से किसी काम को रात में करीब आठ बजे अंबेडकर चौराहे की ओर निकलीं, तभी पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर से लहूलुहान महिला सड़क पर ही गिर पड़ीं। यह देख आसपास इलाके के लोग भी आ गए। राहगीरों ने बाइक सवार को दबोच लिया। उसकी बाइक भी कब्जे में ले ली गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंचे घरवाले घायल महिला को अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया। इलाज के लिए बदायूं से बरेली ले जाते वक्त कमला की रास्ते में मौत हो गई। कमला का शव रात में घरवाले कोतवाली ले आए। मृतका के बेटे अनिरूद्ध कुमार उर्फ बबलू ने बताया कि बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल से भागा आरोपी बाइक सवार
उझानी। मृतका के कमला के घरवालों की मानें तो भीड़ ने बाइक समेत युवक को दबोच लिया था। कमला को जब अस्पताल लाया गया तब आरोपी को भी भीड़ के साथ था लेकिन कमला की हालत बिगड़ती देख वी भीड़ से छूट कर भाग गया। आरोपी बाइक सवार नगर का ही निवासी बताया गया है। उसकी बाइक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed