{"_id":"edd0a55ff4f040738cab6c07d46c1f67","slug":"bike-apprehending-suspected-rural-beating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पकड़वाने के शक में ग्रामीण की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक पकड़वाने के शक में ग्रामीण की पिटाई
Ujani
Updated Sat, 23 May 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव छतुइया निवासी ग्रामीण की तीन लोगों ने महज इसलिए पिटाई कर दी कि आरोपियों में से की बाइक को फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने रोक लिया था। मामला शुक्रवार शाम का है। छतुइया निवासी राजू शर्मा (48) को उसके घर के पास तीन लोगों ने दबोच लिया। उसकी सड़क पर गिराकर जमकर पिटाई की। राजू को बचाने को आगे बढ़े घरवालों को भी दौड़ा लिया गया। गांव की एक महिला ने राजू को बमुश्किल बचाया। पिटाई से घायल राजू को उसी ने अस्पताल तक पहुंचाया।
विज्ञापन
घायल राजू ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति की बाइक को फाइनेंस कर्मियों ने रोक लिया था। बाइक पर लोन था लेकिन बाइक मालिक यही समझ बैठा कि बाइक को उसने पकड़वाया है। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र और राजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर राजू का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन