{"_id":"57977d1e4f1c1b2e6421ec33","slug":"bank-robbers-have-carried-out-the-massacre-in-budaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में हत्याकांड को अंजाम दे चुके हैं बैंक लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदायूं में हत्याकांड को अंजाम दे चुके हैं बैंक लुटेरे
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो साल पहले अपहरण के बाद की थी शौर्य की हत्या
बैंक डकैती में गिरफ्तारी के बाद खंगाला जा रहा इतिहास
बरेली के थाना रिसौली के हरदासपुर स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक में डकैती के आरोपियों ने दो साल पहले बदायूं में भी अपहरण के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में इनको जेल भी भेजा गया था। सभी जमानत पर चल रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने कई वारदात को अंजाम दिया। आखिर बैंक डकैती कांड में बरेली पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
शहर कोतवाली के मोहल्ला शिवपुदम निवासी शौर्य वर्मा पुत्र धर्मपाल वर्मा की 2014 में अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। शौर्य हत्याकांड में कुंवरगांव थाने के गांव गर्रुइया का निराले, सिविल लाइंस थान के गांव गुराई और रिसौली के गांव जंगबाजपुर के राकेश का हाथ निकला। इनको पुलिस ने जेल भेजा था। सभी जमानत पर हैं। पिछले दिनों बरेली के रिसौली थाना क्षेत्र की हरदासपुर बड़ौदा ग्रामीण बैंक में बदमाशों ने 5.86 लाख रुपये की डकैती डाली। डकैती के इस मामले में भी पुलिस ने राकेश, निराले को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बिसौली के गांव करलावाला का धर्मवीर, भानू और बरेली के अलीगंज के गांव भजनई का रामवीर भी डकैती में शामिल निकले। बरेली में इन सभी की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस निराले, धर्मवीर, भानू का अपराधिक इतिहास खंगालने में लगी हुई है। राकेश के खिलाफ पहले से बदायूं में लूट के कई मामले दर्ज हैं। लूट के एक मामले में राकेश अपने भाई वीरेंद्र के नाम से बदायूं की जेल भी जा चुका है।