{"_id":"c679139674c8e873be69bfaec3219b15","slug":"badaun-gang-rape-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पप्पू की मां बोलीं, हमें तो भगवान ने न्याय दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पप्पू की मां बोलीं, हमें तो भगवान ने न्याय दिया
बदायूं।
Updated Thu, 11 Dec 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
कटरा सआदतगंज कांड में सीबीआई की ओर से पांचों आरोपियों को क्लीन चिट मिलने के बाद मुख्य आरोपी पप्पू यादव का परिवार काफी खुश है। पप्पू यादव की मां जलेसरा देवी ने कहा कि उनको तो भगवान ने न्याय दिया है। तीन महीने उनके तीनों बेटे जेल में बंद रहे। उनकी फसलें चौपट हो गईं और परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया।
कटरा सआदतगंज कांड में आरोपी पप्पू यादव, अवधेश यादव और उरवेश यादव सगे भाई हैं। तीन महीने जेल में रहने के बाद यह सितंबर के पहले सप्ताह में रिहा हुए थे। पप्पू की मां का कहना है कि जो हुआ अच्छा नहीं हुआ। इस घटना ने उनका तो परिवार बर्बाद कर दिया। नाते-रिश्तेदारी में उनकी बदनामी हुई सो अलग। इस घटना के बाद कई नाते-रिश्तेदारों ने उनसे दूरियां बना लीं। खेतीबाड़ी चौपट हो गई तो तीनों भाई और उनके पिता वीरे यादव अब मजदूरी कर रहे हैं। हां उनको इस बात की खुशी है कि सच सबके सामने आ गया है।