{"_id":"5787d6d54f1c1b3d7a13d5aa","slug":"atm-link-248-will-examine-the-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम लिंक वाले 248 खातों की होगी जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम लिंक वाले 248 खातों की होगी जांच
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डाक विभाग में 25 लाख के गबन का मामला
गबन की जांच कर रही पांच सदस्यों की कमेटी
एटीएम कार्ड चोरी कर डाक विभाग के खातों से करीब 25 लाख रुपये के गबन के मामले में जांच तेज हो गई है। गबन की जांच कर रही पांच सदस्यों वाली विभागीय कमेटी ने जांच के दायरे में एटीएम लिंक वाले 248 खातों को रखा है। आशंका है कि सभी खातों से रुपया निकाला गया है। इधर, प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद सस्पेंड किए गए चार कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है।
एटीएम कार्ड चोरी कर गबन करने मामले में सहायक डाक अधीक्षक पूर्वी सुनत गुडवा ने डिप्टी पोस्टमास्टर अखिलेश पुत्र ओम प्रकाश और बैंक सहायक अखिलेश पुत्र रामविलस के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद डाक विभाग ने जांच जारी रहने तक एटीएम सेवा को भी बंद कर दिया। विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर डाक कर्मी श्रीकांत, एके गुप्ता, अरविंद वर्मा और जेके गर्ग को निलंबित करने के साथ मुख्य डाक अधीक्षक राम बाबू मिश्रा को भी बदायूं से हटाकर मुरादाबाद अटैच कर दिया गया।
मामले में जांच कर रही पांच सदस्सीय टीम में डाक विभाग के एएसपी कृष्णचंद्र, नरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर आरबी सिंह, लक्ष्मण सिंह और सीआई विकास सोनी शामिल हैं। विभागीय जांच टीम के निशाने पर एटीएम लिंक 248 खाते आ गए हैं। शुरूआती जांच में 4.21 लाख रुपये का गबन खुल चुका है।