{"_id":"57ed1e224f1c1b7927574788","slug":"at-gun-point-robbery-of-the-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":" दंपति को गन प्वाइंट पर लेकर की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति को गन प्वाइंट पर लेकर की लूटपाट
ब्यूरो /बदायूं
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
दंपति को गन प्वाइंट पर लेकर की लूटपाट
- फोटो : बदायूं/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने ससुराल जा रहे दंपति को गन प्वाइंट पर लेकर लूट लिया। बदमाश दंपति से सोने की चेन, सेलफोन और 30 हजार रुपये लूट ले गए। घटना के बाद वितरोई के ग्रामीण ने पुलिस को कॉल भी की लेकिन मौके पर पहुंचने में देर कर दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर हंगामा कर दिया। हंगामा की वजह से आवागमन भी प्रभावित हो गया।
घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव टिमरुआ निवासी विवेक बिल्सी में चिकित्सकीय प्रैक्टिस करता है। वह कासगंज स्थित ससुराल जाने के लिए बाइक से पत्नी विमलेश के साथ घर से चला। वितरोई स्टेशन के पास ही काली पल्सर बाइक सवार तीन बदमाश उसके पीछे लग गए। बदमाशों ने ओवरटेक कर दहेमू पुलिया के पास बाइक रुकवा ली। बदमाशों के पास तमंचे थे। बदमाशों ने पहले से विमलेश का हेंड बैग छीना फिर गले से सोने चेन खींच ली। विवेक का सेलफोन और 30 हजार रुपया लूट लिया गया। घटना के बाद बदमाश बाइक से मुजरिया की ओर भाग गए। दंपति के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए।
वितरोई निवासी राजेश ने पुलिस को कॉल की लेकिन पुलिस देर से पहुंची। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया। हंगामा की वजह से जाम का माहौल बन गया। आवागमन भी प्रभावित रहा। वाहन के पहिए भी थम गए। चौकी इंचार्ज सुभाष यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। लूट के शिकार विवेक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी है।द इधर, चौकी इंचार्ज ने बताया कि बदमाशों के बारे मेंसुराग लगा है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।