{"_id":"575c57a24f1c1b8c1b9c58fc","slug":"arms-license-recommendation-to-repeal-the-bill-of-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की डीएम से संस्तुति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजेश के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की डीएम से संस्तुति
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
मथुरा के जवाहर बाग कांड के आरोपी राकेश गुप्ता के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। एसएसपी सुनील सक्सेना ने इसकी संस्तुति डीएम को भेजी है। राकेश गुप्ता के नाम एक पिस्टल और एक रायफल का लाइसेंस है। दोनों लाइसेंस दातागंज कोतवाली से जारी हुए हैं।
मथुरा के जवाहर बाग में कथित सत्याग्रहियों से हुए संघर्ष में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार शहीद हो गए थे। 25 अन्य लोग भी मारे गए थे। इनमें रामवृक्ष यादव भी शामिल है। बदायूं के थाना हजरतपुर के गांव गढ़िया शाहपुर का निवासी राकेश गुप्ता भी जवाहर बाग कांड में आरोपी है। नाम सामने आने के बाद से वह फरार चल रहा है। राकेश गुप्ता सहकारी विभाग में सचिव है। पिछले दिनों उसे सस्पेंड कर दिया गया था। राकेश गुप्ता के नाम दातागंज कोतवाली से 32 बोर पिस्टल और 315 बोर रायफल का लाइसेंस जारी हुआ था।
मथुरा पुलिस से इस संबंध में अधिकारिक जानकारी मिलने के बाद शनिवार को एसएसपी सुनील सक्सेना ने राकेश गुप्ता के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर दी है। इस संबंध में फाइल डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
वर्जन-
मथुरा पुलिस से जानकारी मिलने के बाद राकेश गुप्ता के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति डीएम से कर दी गई है। बदायूं पुलिस भी जवाहर बाग कांड के आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी हुई है। - सुनील सक्सेना, एसएसपी
एसएसपी ने एसपी सिटी के नेतृत्व में बनाई टीम
बदायूं। एसएसपी सुनील सक्सेना ने राकेश गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी है। टीम में इंस्पेक्टर हजरतपुर, इंस्पेक्टर दातागंज और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस को शामिल गया गया है। एसओजी और सर्विलांस टीमें भी इस टीम के साथ काम करेंगी। एसएसपी का कहना है कि राकेश गुप्ता को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- समिति का रिकार्ड घर पर रखता था राजेश, होगा बर्खास्त
- जारी किया जाएगा धारा 37 का नोटिस
बदायूं। जवाहर बाग कांड का आरोपी राकेश गुप्ता प्रसिद्धपुर सहकारी समिति का रिकार्ड समिति पर नहीं रखता था। रिकार्ड अधिग्रहण के लिए अब सहकारिता विभाग की धारा 37 के तहत राकेश गुप्ता के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा। पूरे मामले में जांच के लिए एआर कोऑपरेटिव एपीएस यादव ने दो सदस्यों की जांच कमेटी भी बना दी है। जवाहर बाग कांड का आरोपी राकेश गुप्ता सहकारिता विभाग में सचिव है। उसकी तैनाती प्रसिद्धपुर सहकारी समिति पर थी। 27 मई से फरार चल रहे राकेश गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। पड़ताल में पता लगा कि समिति का सारा रिकार्ड गायब है। एआर कोऑपरेटिव एपीएस यादव ने बताया कि दो सदस्यों की जांच कमेटी एक सप्ताह में रिपोर्ट दे देगी। इसके बाद राकेश गुप्ता को बर्खास्त कर दिया जाएगा। इससे पहले उसके खिलाफ विभाग की धारा 37 के तहत नोटिस जारी कर रिकार्ड अधिग्रहण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आज बदायूं पहुंच सकती है मथुरा पुलिस की टीम
बदायूं। मथुरा पुलिस की एक टीम रविवार को बदायूं पहुंच सकती है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने कुछ ऐसे लोगों को ट्रेस किया है जो राकेश गुप्ता के करीबी हैं। जवाहर बाग कांड के वक्त हजरतपुर थाने के गांव गढ़िया शाहपुर, बक्सेना समेत कई गांवों में दर्जनों लोग मौके पर मौजूद थे। इन लोगों में से कुछ की वापसी हो गई है। कई लोग अब भी लापता हैं। वापस आने वाले कुछ लोग ऐसे भी हैं जो राकेश गुप्ता के नकदीकी हैं। सूत्रों ने बताया कि ऐसे कुछ लोगों को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है।