{"_id":"fc829b3fe8a2a6a40cb6e3be59b70b58","slug":"anm-including-military-steal-stuff-from-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम समेत फौजी के घर से सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएनएम समेत फौजी के घर से सामान चोरी
badaun
Updated Sat, 14 Mar 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
मिल कंपाउंड में में चोरों ने शुक्रवार रात दो घरों को निशाना बना लिया। ताले तोड़कर घुसे चोर घरेलू सामान समेट ले गए। चोरी की घटना से पुलिस को भी अवगत कराया गया है। मिल कंपाउंड में उमाशंकर फौजी और एएनएम ज्ञान प्रकाशो के नये घर बने हैं। उमाशंकर फौजी ने अभी गृहप्रवेश भी नहीं किया है, लेकिन घरेलू सामान रख दिया गया था। चोर ताला तोड़ कर पानी की टंकी की टोटियां और पीतल का थाल निकाल ले गए। ज्ञान प्रकाशो के घर से करीब 20 हजार रुपया की कीमत का सामान चोरी हो गया। चोरी की भनक उस वक्त लगी जब घरवाले पहुंचे। उन्हें गेट के ताले टूटे मिले। चोरी की दोनों घटनाओं की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। बता दें कि पिछले कुछेक दिन से मिल कंपाउंड में पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त बंद कर दी है।
विज्ञापन