{"_id":"582478494f1c1bc932b3974d","slug":"animal-loaded-truck-accident-35-animal-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से भरा ट्रक पेड़ से टकराया, 35 पशु बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुओं से भरा ट्रक पेड़ से टकराया, 35 पशु बरामद
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज-बदायूं रोड पर सिविल लाइंस थाने के आमगांव के पास हत्या को ले जाए जा रहे गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक में सवार पशु तस्कर मौके से भाग निकले। हादसे में सात पशुओं की मौत भी हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने ट्रक के अंदर देखा को उसमें गोवंशीय पशु भरे हुए थे। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बरामद पशुओं को ग्रामीणों और गोशाला की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
घटना बुधवार सुबह करीब छह बजे की है। राजस्थान नंबर का एक ट्रक दातागंज से बदायूं की ओर आ रहा था। सिविल लाइंस थाने के आमगांव के पास यह ट्रक पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक में सवार चालक समेत चार पशु तस्कर ग्रामीणों को देखकर मौके से भाग गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रक में देखा तो गोवंशीय पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस के आने पर पशुओं को ट्रक से उतारा गया। ट्रक से कुल 35 गोवंशीय पशु बरामद हुए। इनमें सात की मौत हो चुकी थी। बाद में पुलिस ने पशुओं को अलापुर रोड स्थित एक गोशाला की सुपुर्दगी में दे दिया। अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिर्पोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रामगोपाल शर्मा ने बताया कि पशु तस्करों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ट्रक का नंबर भी ट्रेस किया जा रहा है।
दो थाने पार करते सिविल लाइंस पहुंचा ट्रक
बदायूं। हाईवे पेट्रोलिंग और पुलिस गश्त का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक बदायूं जिले के दो थाने पार करता हुआ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र तक आ गया। अगर यहां यह ट्रक पेड़ से नहीं टकराता तो पुलिस की पकड़ में नहीं आया। मूसाझाग और दातागंज थाना क्षेत्र की सीमाओं को पार करते वक्त पुलिस की इस ट्रक पर नजर नहीं पकड़ी। गौर करने वाली बात यह है कि हर महीने इस तरह से गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रक पकड़े जाते हैं। पुलिस पशु तस्करों तक नहीं पहुंच पाती।
विज्ञापन
नशा देकर ट्रक में भरे गए थे पशु
बदायूं। गोवंशीय पशुओं को नशा देकर ट्रक में भरा किया था। पशुओ ं को ट्रक से उतारा गया तो वे बेहोशी की हालत में थे। बता दें कि पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जानकारों के मुताबिक पशुओं को ट्रक में भरने से पहले तस्कर इनको नशे के इंजेक्शन लगाया करते हैं। इन पशुओं को भी शायद नशे के इंजेक्शन लगाए गए थे।
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुल 35 पशु बरामद हुए। इनमें सात की मौत हो चुकी थी। ट्रक के नंबर के जरिए उसके मालिक को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-रामगोपाल शर्मा, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस