फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Angel Square is jammed with bodies on the street

सड़क पर शव रखकर परी चौक किया जाम

Sun, 28 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sun, 28 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
 नरौरा की गंगनहर में कार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत मामले का जल्द खुलासा करने और गायब लोगों की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने शनिवार सुबह दो शवों को ट्रैक्टर ट्राली में रखकर परी चौक पर जाम लगा दिया। एसएसपी को बुलाने की मांग पर अड़े लोग करीब ढाई घंटे तक परी चौक पर डटे रहे। इस दौरान वाहन चालक जाम में फंसे रहे। मौके पर पहुंचे एसपी देहात और एसडीएम सदर ने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

गांव नवादा निवासी राजे भड़ाना (54) पत्नी धर्मवती, बेटे ललित, पुत्रवधू शीतल, बेटी प्रीति, साले राजेंद्र, प्रीति पत्नी राजेंद्र, तांत्रिक सलीम निवासी छौलस और ड्राइवर ओमप्रकाश के साथ 25 अगस्त को इको कार में जिला बदायूं स्थित एक दरगाह पर गए थे। जियारत करने के बाद वापस लौटते समय उनकी कार संदिग्ध हालात में बुलंदशहर स्थित नरौरा की गंगनहर में गिर गई। राजे सिंह, धर्मवती व प्रीति पत्नी राजेंद्र के शव कार में पड़े मिले थे। ललित, शीतल और राजेंद्र बेहोशी की हालत में एक ढाबे पर पड़े थे जबकि राजे सिंह की बेटी प्रीति, तांत्रिक सलीम और ओमप्रकाश अभी भी गायब हैं।
विज्ञापन

तीनों शवों को शुक्रवार रात गांव में लाया गया तो कोहराम मच गया।  शवों को रात भर कैलाश अस्पताल में रखा गया। शनिवार सुबह करीब सात बजे परिजन व ग्रामीण दो शवों को ट्रैक्टर ट्राली में रखकर परी चौक पर पहुंचे और जाम लगा दिया। यह खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग व राजनीतिक दलों से जुड़े नेता मौके पर पहुंच गए।  स्थिति को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।  एसपी ने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए और करीब साढ़े नौ बजे जाम खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 तांत्रिक पर संदेह
राजे के परिजनों का आरोप है कि गांव छौलस, दादरी निवासी तांत्रिक सलीम नवादा के राजे भड़ाना के परिवार को भूत-प्रेत की बाधा दूर कराने की बात कहकर बृहस्पतिवार सुबह बदायूं ले गया था। करीब पांच साल से राजे का परिवार तांत्रिक के संपर्क में था। परिवार के लोग इस मामले में तांत्रिक पर संदेह कर रहे हैं। तांत्रिक का परिवार घटना के बाद से घर से गायब है। राजे के परिवार के डेढ़ लाख रुपये और सोने के जेवरात भी गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed