{"_id":"57c1e1ad4f1c1bb969d4eeaa","slug":"angel-square-is-jammed-with-bodies-on-the-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर शव रखकर परी चौक किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर शव रखकर परी चौक किया जाम
ब्यूरो /बदायूं
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरौरा की गंगनहर में कार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत मामले का जल्द खुलासा करने और गायब लोगों की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने शनिवार सुबह दो शवों को ट्रैक्टर ट्राली में रखकर परी चौक पर जाम लगा दिया। एसएसपी को बुलाने की मांग पर अड़े लोग करीब ढाई घंटे तक परी चौक पर डटे रहे। इस दौरान वाहन चालक जाम में फंसे रहे। मौके पर पहुंचे एसपी देहात और एसडीएम सदर ने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
गांव नवादा निवासी राजे भड़ाना (54) पत्नी धर्मवती, बेटे ललित, पुत्रवधू शीतल, बेटी प्रीति, साले राजेंद्र, प्रीति पत्नी राजेंद्र, तांत्रिक सलीम निवासी छौलस और ड्राइवर ओमप्रकाश के साथ 25 अगस्त को इको कार में जिला बदायूं स्थित एक दरगाह पर गए थे। जियारत करने के बाद वापस लौटते समय उनकी कार संदिग्ध हालात में बुलंदशहर स्थित नरौरा की गंगनहर में गिर गई। राजे सिंह, धर्मवती व प्रीति पत्नी राजेंद्र के शव कार में पड़े मिले थे। ललित, शीतल और राजेंद्र बेहोशी की हालत में एक ढाबे पर पड़े थे जबकि राजे सिंह की बेटी प्रीति, तांत्रिक सलीम और ओमप्रकाश अभी भी गायब हैं।
तीनों शवों को शुक्रवार रात गांव में लाया गया तो कोहराम मच गया। शवों को रात भर कैलाश अस्पताल में रखा गया। शनिवार सुबह करीब सात बजे परिजन व ग्रामीण दो शवों को ट्रैक्टर ट्राली में रखकर परी चौक पर पहुंचे और जाम लगा दिया। यह खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग व राजनीतिक दलों से जुड़े नेता मौके पर पहुंच गए। स्थिति को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए और करीब साढ़े नौ बजे जाम खुल गया।
विज्ञापन
तांत्रिक पर संदेह
राजे के परिजनों का आरोप है कि गांव छौलस, दादरी निवासी तांत्रिक सलीम नवादा के राजे भड़ाना के परिवार को भूत-प्रेत की बाधा दूर कराने की बात कहकर बृहस्पतिवार सुबह बदायूं ले गया था। करीब पांच साल से राजे का परिवार तांत्रिक के संपर्क में था। परिवार के लोग इस मामले में तांत्रिक पर संदेह कर रहे हैं। तांत्रिक का परिवार घटना के बाद से घर से गायब है। राजे के परिवार के डेढ़ लाख रुपये और सोने के जेवरात भी गायब हैं।