फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ... And jewelry disappeared from the

...और कुकर से गायब हो गए जेवर

Sun, 31 May 2015 07:42 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 31 May 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन

शहर में इन दिनों ठगों का गिरोह सक्रिय है, जो गलियों-कालोनियों में सामान बेचने के बहाने महिलाओं को अपने जाल में फांसकर ठगी कर रही है। अभी हाल में इस गिरोह की शिकार एक संपन्न और प्रतिष्ठित परिवार की महिला हुई हैं। घटना दो दिन पहले की है, लोग क्या कहेंगे? इस डर से उन्होंने इसका जिक्र घर में भी डरते-डरते किया। पुलिस को अभी तक सूचना नहीं दी गई।

विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी में नामचीन परिवार रहता है। दोपहर में डिटरजेंट बेचने और बर्तनों-गहनों की सफाई करने वाले दो बंदों ने इसी घर की बेल बजाई। घर पर महिला और नौकरानी थी। ठगों ने अपनी बातों का जाल बिछाया। मोहतरमा उसमें उलझ गईं। दोनों ठगों ने पहले तो बर्तन साफ किए। बर्तन जब चमकने लगे तो ठगों ने जेवर भी नए जैसे कराने की बात की। पहले तो वह कुछ सकुचाईं, लेकिन जब दोनों ने अपने सामने ही जेवर साफ करने को कहा तो वह मान गईं। सेफ से जेवर ले आईं।
विज्ञापन

ठगों ने जेवर को एक केमिकल में डालकर कुकर में रख दिया। कुछ देर बातों में उलझाने के बाद वह आंख बचाकर निकल गए। महिला को शंका हुई तो उन्होंने झट से कुकर को खोला तो उसमें जेवर गायब थे। ये देख उनके होश उड़ गए। बताते हैं कि जेवर एक-सवा लाख के थे। घबराई महिला ने इस बात का जिक्र भी किसी से नहीं किया। आखिर पति से कैसे छिपातीं, एक न एक दिन राज खुलता, सो उनको बता दिया। यह सुनकर पति ने भी माथा पकड़ लिया। उन्होंने भी इस बात का जिक्र करना मुनासिब नहीं समझा, क्यों कि इससे कुछ हासिल होने वाला नहीं था। खैर, ये खबर चर्चाओं के गलियारे में खूब घूम रही है। बताया जा रहा है इससे पहले भी शहर में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लोग ठगे जाने के कारण पुलिस के पास जाने से भी कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था हुलिया
कॉलोनी में आए दो ठगों में एक की उम्र करीब 40 और एक की 30 के करीब थी। उनके पास एक लैपटॉप का बैग था। बीच-बीच में इंगलिश में भी बात कर रहे थे। खुद को वह कासगंज का रहने वाला बता रहे थे। उन्होंने महिला को ये भी बताया कि उनके पास जो केमिकल है, वो गुजरात की एक कंपनी का है। हम उसकी मार्केटिंग और सर्वे करने निकले हैं। इसका कोई शुल्क भी नहीं ले रहे हैं। इसके चलते महिलाएं उनकी बातों में आसानी से भी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed