{"_id":"595d2b5c4f1c1bed638b45db","slug":"allegations-of-spraying-kerosene-if-not-empty","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान खाली न करने पर हंगामा, मिट्टी का तेल छिड़कने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान खाली न करने पर हंगामा, मिट्टी का तेल छिड़कने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर।
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी का तेल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माहौल बिगड़ने पर कई थानों से मौके पर बुलाया गया फोर्स
एसपी सिटी और सीओ दातागंज ने भी किया मौका मुआयना
अलापुर थाने के कस्बा ककराला में दुकान खाली न करने पर हंगामा हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे ने उसकी दुकान पर मिट्टी का तेल छिड़क दिया।
माहौल बिगड़ने पर कई थानों से फोर्स को बुला लिया गया। एसपी सिटी कमल किशोर और सीओ दातागंज प्रकाश कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई थी।
अलापुर थाने के कस्बा ककराला निवासी गिरिजा देवी पत्नी अजय गुप्ता का आरोप है कि वह बुधवार शाम अपने पुत्रों पंकज, पवन, विपिन और विशाल के साथ दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान कस्बे के दिनेश गुप्ता अपने तीन पुत्रों और नगर पालिका ईओ संजय तिवारी के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि दुकान खाली न करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि विरोध करने पर दुकान पर मिट्टी का तेल छिड़क दिया। केरोसिन गिरिजा देवी और उनके बेटों पर भी गिरा। शोर मचाने पर यहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। माहौल खराब होने पर आसपास के थानों से भी फोर्स को बुला लिया गया। पुलिस सुरक्षा घेरे के बीच गिरिजा देवी उनके बेटों पंकज, पवन विपिन और विशाल को थाने ले गई। इधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि दुकान उनके नाम पर है। अपनी दुकान खाली कराने के लिए वह ईओ संजय तिवारी के साथ पहुंचे थे। गिरिजा देवी और उनके लड़कों ने दबाव बनाने के लिए खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। इंस्पेक्टर अलापुर हरेंद्र कुमार तोमर ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इधर, इस मामले में ईओ संजय तिवारी का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, पर उनसे संपर्क नहीं हो सका।
भाजपा नेता की सीओ से झड़प
अलापुर। ककराला में दुकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद की सूचना मिलने पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और साधन सहकारी समिति के सभापति दातागंज निवासी धर्मेंद्र गुप्ता भी अलापुर थाने पहुंच गए। जहां उनका सीओ से झड़प हो गई।