फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused of rape arrested

गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2015 12:19 AM IST
बदायूं/फैजगंज बेहटा
बदायूं/फैजगंज बेहटा Updated Sat, 29 Aug 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape arrested
थाना क्षेत्र के एक गांव
विज्ञापन
में दो साथियों के साथ किशोरी को अगवा कर उससे गैंगरेप करने वाले नामजद आरोपी पोशाकी यादव को शुक्रवार को पुलिस ने गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पोशाकी के दो साथी अब भी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। मामले में किशोरी के पिता की ओर से बुधवार को पोशाकी को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
फैजगंज बेहटा और मूसाझाग थाने में दुष्कर्म का शिकार किशोरियों के 164 के बयान शुक्रवार को भी दर्ज नहीं हो सके। दोनों किशोरियों की उम्र की जांच भी अभी नहीं हो सकी है। मेडिकल और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट लटकने से ऐसा हुआ है।
विदित हो कि गांव के ही पोशाकी यादव ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सोमवार रात 16 साल की किशोरी को अगवा कर लिया था। बाद में तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। मंगलवार को किशोरी घर पहुंची। पिता की ओर से बुधवार को पोशाकी को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्राइमरी मेडिकल में किशोरी से बलात्कार की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

इधर मूसाझाग थाने के एक गांव में मंगलवार शाम शौच को जा रही किशोरी से गांव के ही राशिद ने तमंचे की नोक पर दुष्कर्म किया था। एसएसपी के आदेश पर बुधवार को रिपोर्ट दर्ज हुई। किशोरी के प्राइमरी मेडिकल में प्रथम दृष्टया रेप की पुष्टि हुई थी। दोनों पीड़िताओं की उम्र की जांच, स्लाइड और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। इस वजह से इनके 164 के बयान दर्ज नहीं हो सके। बयान अब सोमवार को दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस ने बताया कि दोनों को उनके परिवारीजनों की कस्टडी में घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कहा, सहमति से गई थी किशोरी
फैजगंज बेहटा।
मुख्य आरोपी पोशाकी यादव ने गैंगरेप के आरोप को तो सिरे से नकार दिया। उसका कहना है कि लड़की उसके साथ रजामंदी ये गई थी। गांव के बाहर एक गन्ने के खेत में वह दोनों रात भर रहे। सुबह आसपास आहट होने पर वह वहां से भाग गया। लड़की को गांव वालों ने खेत में देखा तो उसे वहां से उसके घर ले गए। इसके बाद उस पर गैैगरेप का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पोशाकी का कहना है कि उसके साथ कोई साथी नहीं था। उसने पुलिस को भी यही जानकारी दी। अब सवाल उठ रहा है कि अगर पोशाकी सही बोल रहा है तो लड़की के घरवालों ने गैंगरेप का  मुकदमा क्यों लिखाया? पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच चल रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed