{"_id":"0f4b4d428625e4e85ceee2501e257c0a","slug":"accident-hindi-news-384","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्मिला थी सड़क हादसे में मृत अज्ञात महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उर्मिला थी सड़क हादसे में मृत अज्ञात महिला
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sat, 28 Nov 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 वर्षीय उर्मिला का परिवार दिल्ली में रहता है। दिल्ली से ही वह पति समेत बेटे से कहकर निकली थी कि वह सिद्धनगला जाकर नाराज पुत्रवधू को मना कर ही लौटेगी। अगले दिन जब वह घर नहीं लौटी तो पति सुरेश ने कॉल की लेकिन उसका नंबर स्विच ऑफ आया। सुरेश ने पुत्रवधू से बात की। उसने भी सास के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। सुरेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह में वह सिद्घनगला पहुंचा। बुटला बोर्ड निवासी परिचित दुकानदार से बात की तो पता लगा कि हाल ही में छतुइया के पास सड़क हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हुई है। कोतवाली पहुंच कर उसने कपड़े देख तो फफक पड़ा।
पुलिस ने अज्ञात महिला के शव के शिनाख्त की औपचारिकता भी सुरेश के जरिए पूरी कराई है। दरेगा एके सिंह ने बताया कि महिला तड़के ही बस से बाईपास पर उतरी थी। कोई वाहन नहीं नजर नहीं आया तो उसने साइकिल सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव ललुइयानगला निवासी सतीश शर्मा से लिफ्ट ली। वह साइकिल पर ही सवार हो गई थी। सतीश और उर्मिला को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया था। बाद में कार मंदिर की दीवार से टकरा गई। बता दें कि कार सवार जयपुर में एक्सिस बैंक के सहायक मैनेजर राजकुमार भाटी समेत उसकी चचेरी बहन कृष्णा की भी मौत हो गई थी।