{"_id":"fc2e69d8eadd07d494580af72d57d183","slug":"accident-hindi-news-309","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, महिला की मौत
अमर उजाला, बदायूं
Updated Mon, 12 Oct 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुल के कासगंज वाले छोर पर हादसा सोमवार सुबह में करीब 10 बजे हुआ। कासगंज जिले में ढोलना थाना क्षेत्र के गांव जखेरा निवासी नेत्रपाल यादव अपनी पत्नी विनीता (38) के साथ गंगा स्नान को आया। गंगाघाट की ओर से बाइक मोड़ी, तभी पीछे से ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। विनीता ट्रक के पहिए की चपेट में आ गई। उसका पति साइड में मय बाइक गिर पड़ा। विनीता की मौके पर ही मौत हो गई। नेत्रपाल के खरोंच तक नहीं आई है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलसि ने विनीता को जिंदा बताते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि चश्मदीदों का कहना है कि उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बाद में पुलिस ने वितरोई मोड़ के पास मय चालक ट्रक को दबोच लिया। चौकी इंचार्ज सुभाष यादव ने बताया कि मृतका के शव जिला अस्पताल में पंचनामा भरवा गया। मृतक के पति ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, एक दिन पहले अज्ञात कार की टक्कर से घायल बाइक सवार सोरों निवासी अमरदीप पुत्र सुदर्शन ने इलाज के दौरान रविवार रात दमतोड़ दिया। अमरदीप का भाई अमित की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।