{"_id":"3c7119389e6e80cf78bb185a9649b509","slug":"abbot-of-the-temple-visually-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के नेत्रहीन महंत को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर के नेत्रहीन महंत को पीटा
Ujani
Updated Sun, 05 Apr 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
बर्रा-फरीदपुर रोड स्थित शिव मंदिर के महंत बाबा सूरदास की अज्ञात बदमाशों ने पिटाई कर दी। घटना शुक्रवार रात की है। महंत सूरदास मंदिर परिसर में ही रहते हैं। रात में अज्ञात बदमाश आ धमके। बदमाशों ने महंत से मंदिर के दानपात्र के बारे में पूछा, लेकिन कुछ नहीं मिलने पर पिटाई कर दी। सूचना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी भी हासिल की। पुलिस का कहना है कि महंत को पीटने वाले बदमाश नहीं, बल्कि शराबी युवक थे। युवकों ने मंदिर के पास राहगीरों से गाली-गलौज भी की थी। अंधेरा होने की वजह से कोई भी पहचान में नहीं आया।
विज्ञापन
मूक बधिर विवाहिता को घर से निकाला
क्षेत्र के गांव गौरामई निवासी तसबीरन ने आरोप लगाया है कि उसकी विवाहिता पुत्री को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि मूक बधिर पुत्र अकीरुल निशा की शादी गांव के कल्लू पुत्र नवी मोहम्मद के साथ करीब डेढ़ साल पहले की थी। ससुरालीजन बाइक की मांग कर रहे थे। न मिलने पर पुत्री को आए दिन मारते-पीटते थे। शनिवार को मारपीट कर उसे घर से ही निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने कल्लू, अंसार अली, लल्लू, वी मोहम्मद और रहीशा के खिलाफ दहेज अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन