{"_id":"2f8054fbf7e4fb6d07fa74536baa68d6","slug":"aag-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन घर जले, महिला जलकर मरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से तीन घर जले, महिला जलकर मरी
कादरचौक(बदायूं)
Updated Sat, 01 Aug 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव कादरबाड़ी में हुए अग्निकांड में एक महिला की जलकर मौत हो गई। आग से तीन घर भी जल गए। हजारों रुपये की संपत्ति राख हो गई। गांव वालों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। तहसील प्रशासन की टीम ने गांव पहुंच कर क्षति का आकलन किया है।
कादरचौक के गांव कादरबाड़ी में शनिवार दोपहर खाना बनाते वक्त समसुद्दीन के घर के छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी झब्बू और इब्ने हसन के घरों को भी चपेट में ले लिया। गांव के लोग आग पर काबू पाने में जुटे हुए थे। इसी दौरान समसुद्दीन की पत्नी शाकिरा (40) घर में सामान निकालने के लिए घुस गई। इसी बीच जलता हुआ छप्पर शाकिरा के ऊपर गिर गया। उसकी जिंदा ही जलकर मौत हो गई। आग पर काबू पाने के बाद गांव के लोगों ने शव को निकाला।
खबर मिलने पर थाना पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से घर से कोहराम मचा है।