{"_id":"5ca02302dd88070d1cc667ec8ee386f5","slug":"a-report-of-gang-rape-has-been-filed-after-court-ordered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
Updated Tue, 22 Sep 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
बरेली के थाना भमोरा के एक गांव की महिला की पुत्री अलापुर थाने के एक गांव में ब्याही है। महिला का कहना है कि 17 अगस्त को उसे अपने दामाद के बीमार होने की खबर मिली। इस पर वह अपनी बेटी के मायके पहुंची। 18 अगस्त को वह शौच को जा रही थी। गांव के ही अजय बाबू, प्यारे और भाय सिंह ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट का सहारा लिया। मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन